बैसाखी पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ बिगिज बर्गर  की धूम

भारत का सबसे पुराना ग्रिल्ड बिगिज बर्गर अब पंजाब में उत्तर भारत में खुलेंगी 5 फ्रैंचाइज़ी मोहाली में पहली फ्रैंचाइज़ी लॉन्च

बैसाखी पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ बिगिज बर्गर  की धूम

मोहाली। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए बैसाखी का दिन खास रहा। मोहाली फेस 10 में इन बच्चों ने बर्गर का आनंद उठाया। मौका था बर्गर आउटलेट की ओपनिंग का।  

इस मौके पर बिगीज बर्गर ब्रांड के मास्टरमाइंड पूर्व आईटी पेशेवर बिरजा राउत के  सह संस्थापक सी अभिलाष और संदीप सत्पथी ने  बताया कि बिगीज  बर्गर फ्रैंचाइज़ी मॉडल और कंपनी के स्वामित्व वाले मॉडल पर आधारित है। 

इस साल बिगीज बर्गर सिंगापुर सहित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने के लिए "बिग" योजना बना रहा है, ब्रांड की योजना 2025 तक 306 आउटलेट खोलने की है, जिसमें एक महीने में 5 फ्रैंचाइज़ी की वर्तमान रनरेट है।

एचसीएल लिमिटेड में काम करते समय बिरजा को फास्ट-फूड चेन विकसित करने में दिलचस्पी थी। भारतीय ब्रांडों की कमी ने उन्हें इस अवसर को और आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया। 

बिगीज बर्गर के सह-संस्थापक सी अबिलाश ने कहा बिगीज बर्गर लोकल के लिए वोकल का आदर्श उदाहरण है। पूर्व, पश्चिम और दक्षिण के बाद हम उत्तर भारत में भी प्रवेश कर रहे हैं।

मास्टर फ्रैंचाइज़ ओनर्स संजय पांडे और सुमित माहेश्वरी ने कहा कि "सर्वश्रेष्ठ ग्रिल्ड, बेक्ड बर्गर परोसने के मिशन के साथ इसकी शुरुआत हुई। भारत में हेल्थ को सर्वोपरि रखते हुए स्वादिष्ट बर्गर बनाना हमारे ब्रांड का मिशन है।