गणपति को दी विदाई

गणपति को दी विदाई

रोहतक, गिरीश सैनी। मानसरोवर कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के तहत धूमधाम से गणपति विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व पंडाल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आरती उपरांत भंडारे का आयोजन किया।

समिति के सदस्यों ने गजानन को मुख्य मार्गो से होते हुए गोकर्ण तालाब पर विसर्जित किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। समिति के प्रधान धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि सप्ताह भर मनाए गए इस गणेशोत्सव में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक व्यक्तियों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।