विश्व साइकिल दिवस पर गांव निंदाना में निकाली साइकिल यात्रा
रोहतक, गिरीश सैनी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में मेरा युवा भारत (माय भारत), रोहतक द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जिला शिक्षण संस्थान प्रमुख पवन राठी ने किया।
जिला युवा अधिकारी परम राठी ने बताया कि हरित भविष्य के लिए साइकिलिंग थीम के अंतर्गत आयोजित इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। बतौर मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त सैनिक एवं कोच संदीप नेहरा मौजूद रहे। साइकिल यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागी युवाओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।

Girish Saini 

