अर्थशास्त्र विभाग की शोधार्थी भव्या राष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के अर्थशास्त्र विभाग की शोधार्थी भव्या चौधरी ने राष्ट्रीय सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए असेसिंग द इम्पैक्ट ऑफ़ जीएसटी ऑन रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपेंशन विषय पर प्रस्तुत अपने शोध पत्र के लिए बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड प्राप्त किया।
नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी एंड इंक्लूसिव ग्रोथ विषय पर इस सेमिनार का आयोजन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गौतम बुद्ध विवि द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के सहयोग से किया गया। शोधार्थी भव्या ने अपने शोध निदेशक डॉ. जगदीप कुमार के मार्गदर्शन में ये शोध कार्य प्रस्तुत किया। उनके शोध में जीएसटी का नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर प्रभाव का विश्लेषण किया गया, जो भारत में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीप कुमार सहित प्रो. रामफूल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बिमला, डॉ. कोमल मलिक, किरण बाला और डॉ. अक्षु सहित अन्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने भव्या को बधाई दी।

Girish Saini 

