भारत विकास परिषद का 64वां स्थापना दिवस मनाया

भारत विकास परिषद का 64वां स्थापना दिवस मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत विकास परिषद, रोहतक शाखा द्वारा 64वां स्थापना दिवस स्थानीय बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल में मनाया गया। इस दौरान पांच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण अशोक गुप्ता ने बताया कि पेपर बैग बनाओ प्रतियोगिता में रिया प्रथम, अरिष्ठा दूसरे व रिया तीसरे स्थान पर रही। शालिनी व सक्षम को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। चित्रकला (महिला सशक्तिकरण) में साक्षी प्रथम, नव्या दूसरे व दिव्यांशी तीसरे स्थान पर, चित्रकला (ड्रग्स) में महिमा प्रथम, जन्या दूसरे व अर्णव बंग तीसरे स्थान, चित्रकला (सेव एनवायरनमेंट) में अभिष्टा प्रथम, सोहम दूसरे व अलीशा तीसरे स्थान तथा चित्रकला (डिजिटल इंडिया) में अनुष्का प्रथम, रिद्धि दूसरे व मन्नत तीसरे स्थान पर रहे।

सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, भारत को जानो पुस्तक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक पी.एन. मुज्जु ने प्रतिभागियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।