2014 से पहले किसानों के साथ होता था मुआवजे के नाम पर मजाक: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल को लेकर किसान चौपाल आयोजित। 

2014 से पहले किसानों के साथ होता था मुआवजे के नाम पर मजाक: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के इस कड़ी में चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को कलानौर विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी बलम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने शिरकत की और किसानों को मोदी की केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित कलानौर हल्के के दर्जनभर गांवों के किसानों ने शिरकत की। डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जाता था लेकिन अब किसानों की दिशा और दशा सुधारने लगी है। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा किसानों  के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा 2014 के बाद जब से मोदी की सरकार आई है किसानों की दिशा और दशा सुधरने लगी है उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय में मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जाता था जिसमें सौ से 150 रुपये तक मुआवजे के तौर पर दिए जाते थे। लेकिन आज किसानों की फसल खराब होने पर किसानों को भरपूर मुआवजा दिया जा रहा है, मंडियों में किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है इसके साथ किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते में किसानों के सम्मान में राशि डाली जा रही है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है किसान आधुनिक तरीके से खेती करें और आगे बढ़े अगर वह वैज्ञानिक तकनीक से खेती करेगा तो आत्मनिर्भर बनेगा उन्होंने आह्वान किया कि किसान को धान गेहूं का फसल चक्र तोडक़र अब फलों और सब्जियों की खेती की तरफ रुख करना चाहिए। जिससे उसकी आमदन में बढ़ोतरी होगी और किसान मजबूत होगा। इस मौके पर  पूर्व मेयर रेणू डाबला, रमेश भाटिया, सुनीता भाटिया, राजकुमार, निरपाल सिंधू आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।