एमडीयू पुस्तक मेले में पहुंचे बाबा मस्तनाथ संस्थान के बीएड विद्यार्थी
विभिन्न विषयों की पुस्तकों का किया अवलोकन
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल ट्रेनिंग एंड रिसर्च, अस्थल बोहर के बीएड विद्यार्थियों ने एमडीयू में आयोजित 9वें पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकाशकों द्वारा प्रदर्शित पुस्तकों का अवलोकन किया और अपनी शैक्षणिक रुचि के अनुरूप पुस्तकों की विषयवस्तु, उपयोगिता एवं उपलब्धता की जानकारी ली।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने, नियमित अध्ययन की आदत को बढ़ावा देने और ज्ञान का दायरा विस्तृत करना रहा। विद्यार्थियों ने साहित्य, संदर्भ ग्रंथों, शिक्षण सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई। उन्हें बताया गया कि पुस्तकों का अध्ययन ज्ञानवर्धन के साथ व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। भावी शिक्षकों के लिए निरंतर अध्ययन विशेष रूप से जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक मौजूद रहे।

Girish Saini

