बीसीसी के छात्र रोनित का आईआईटी जम्मू में हुआ चयन
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित बजाज कोचिंग सेंटर (बीसीसी) के छात्र रोनित नारंग का आईआईटी जम्मू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में चयन हुआ है। रोनित ने कक्षा आठवीं से बारहवीं तक बीसीसी में पढ़ाई की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। आईआईटी में चयन के समाचार के बाद परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह देखने के मिला।
बीसीसी निदेशक मंडल – हितेश बजाज, जिया बजाज, कमल बजाज व सुधा दुआ सहित अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर रोनित को बधाई देते हुए कहा कि उनका संस्थान पिछले लगभग 26 वर्षों से स्कूली स्तर पर अवधारणाएं मजबूत करने के साथ विभिन्न प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके यहां से पढ़े अनेक छात्र आईआईटी, आईआईएम और होटल प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रमों में चयनित हुए हैं। कई विद्यार्थियों ने स्नातक के बाद कैट जैसी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है।
रोनित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों सहित पिता गौरव नारंग व माता दीप्ति नारंग सहित अन्य सभी परिजनों को दिया।
Girish Saini 


