बीसीसी की छात्रा हिना का एसबीआई में चयन

बीसीसी की छात्रा हिना का एसबीआई में चयन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय बजाज कोचिंग सेंटर (बीसीसी) की छात्रा हिना कपूर ने एसबीआई क्लर्क परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान और अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है। संस्थान परिसर पहुंचने पर संचालक मंडल एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।  

बीसीसी निदेशक हितेश बजाज व कमल बजाज ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा बीएससी गणित तथा बीएड के उपरांत उन्होंने इस परीक्षा के लिए लगातार मेहनत की। हिना के पिता विक्रम कपूर सरकारी कर्मचारी हैं, वहीं माता अनिता गृहिणी है।

गौरतलब है कि बीसीसी पिछले दो दशक से अधिक समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है और एसएससी, बैंकिंग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां के अनेक विद्यार्थियों का चयन हुआ है।