अवैध रुप से रहने वाले बांग्लादेशियों को किया जाएगा डिपोर्ट, सरकार पूरी तरह से अलर्टः कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
गांव पहरावर में किया दादा लख्मी चंद पार्क का उद्घाटन।

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रदेश के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नायब सरकार प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने देगी और नायब सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा विकास के मामले में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहें है।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गांव पहरावर में 45 लाख रुपये की लागत से दादा लख्मीचंद पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, मेयर राम अवतार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता उजागर हुई है और देश के दुश्मनों को भी पता चला गया कि अगर कोई हरकत की तो उनका नामो-निशान मिट जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी, पारदर्शी तरीके से तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को गंभीरता के साथ समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से में कहा कि अवैध रुप से प्रदेश में रहने वाले बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जाएगा, इसके लिए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तीस मई को गांव पहरावर में मनाए जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव ऐतिहासिक होगा, जिसमें सर्व समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, साथ ही केंद्रीय नेताओं सहित प्रदेश के नेता भी शामिल होंगे।