बाल संस्कार एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में बाल संस्कार एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, डीईओ कलानौर संजय हुड्डा, रोटरी क्लब रोहतक की अध्यक्ष सुमन बंसल सहित अन्य गणमान्य जन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को पारितोषिक स्वरूप साइकिल वितरित की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अजेश गुप्ता, गोबिंद राम सिंगल, वेद प्रकाश साहनी, पुष्पलता, नरेश जैन, सुशील गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, लोकेश जैन, मीरा बंसल, आशा जैन, वंदना जैन, प्राचार्य कविता जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

