कैंपस स्कूल में साइबर अपराध व पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता शिविर
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग की लीगल सोसायटी द्वारा डीएलएसए, रोहतक के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में साइबर अपराध और पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लीगल एड क्लीनिक की निदेशिका डॉ. अनुसूया यादव ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, पहचान की चोरी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय साझा किए। डीएलएसए की अधिवक्ता साक्षी अरोड़ा ने पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस या विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की अपील की।
हितोषी ने विद्यार्थियों से संवाद कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर व्यावहारिक सुझाव दिए। इस दौरान डॉ. अश्वनी, डॉ. जयदेव, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, कैंपस स्कूल की समन्वयक रीना, शिक्षक तथा विधि विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे। शिक्षिका रीना ने आभार जताया।

Girish Saini 

