देश का जागरूक मतदाता मोदी सरकार को तीसरी बार देगा सेवा का मौकाः जनरल डॉ डीपी वत्स

मनोहर सरकार ने हरियाणा को निराशा से बाहर निकालाः मनीष कुमार ग्रोवर

देश का जागरूक मतदाता मोदी सरकार को तीसरी बार देगा सेवा का मौकाः जनरल डॉ डीपी वत्स

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ डी.पी वत्स ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का दूसरा कार्यकाल भी सफलतापूर्वक पूरा होने जा रहा है। अब 2024 के चुनाव में भी देश का जागरूक मतदाता तीसरी बार मोदी सरकार को जनता की सेवा करने का मौका देगा। डॉ वत्स रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रख रहे थे।

डॉ वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में भारी जनादेश जीतकर सत्ता में आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों और महिलाओं सहित दलितों और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों की पहल की। उन्होंने कहा कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसला और जनहित की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने वाले हैं। मोदी सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसलों ने आम जनता को लाभ दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वारा आई एलपीजी क्रांति से गत वर्षों में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। उनके कार्यकाल में लगभग 17 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ता जोड़े गए हैं। राज्यसभा सांसद ने उच्च शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने देश भर में विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम और अन्य संस्थानों के निर्माण को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले हैं। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या में गत वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2014 में यह संख्या 723 थी, जो 2023 में बढ़कर 1113 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, पिछले 9 वर्षों में 5,298 नये कॉलेज देश भर में बनाए गए हैं। इनमें से 43 प्रतिशत विश्वविद्यालय और 61.4 प्रतिशत कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

भारतमाला परियोजना का जिक्र करते हुए जनरल डीपी वत्स ने कहा कि भारत में लगभग 63.73 लाख किमी सड़क नेटवर्क है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के बुनियादी ढांचे की क्षमता बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने गत वर्षों में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। गलियारा आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग विकास दृष्टिकोण के माध्यम से 2014-15 और 2021-22 के बीच निर्माण की गति में लगातार वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिए जाने के चलते मातृ मृत्यु दर अनुपात में परिवर्तनकारी गिरावट देखी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया योजना के साथ डिजिटलीकरण पर बल दिए जाने के परिणामस्वरूप 2014 से 2023 के बीच डिजिटल और यूपीआई लेनदेन की बढ़ी संख्या के कारण दुनिया भर में डिजिटल लेनदेन करने वालों में भारतीयों की संख्या सर्वाधिक है।

इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सह- प्रमुख शमशेर सिंह खरक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि मनोहर लाल सरकार ने 2014 में जब प्रदेश के शासन की बागडोर संभाली तो उस समय प्रदेश के समावेशी विकास का एक खाका तैयार किया गया, क्योंकि क्षेत्रवाद की वजह से लोगों निराशा का भाव था। उस भाव को खत्म करना हमारी प्राथमिकता थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि नौ साल का भाजपा कार्यकाल व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास, पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण का नये युग का सूत्रपात किया गया।

उन्होंने कहा कि आज सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को घर बैठे मिल रहा है। प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। परिवार पहचान पत्र के जरिए 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं और सेवाओं का घर बैठे लाभ दिया जा रहा है। बीपीएल की वार्षिक आय सीमा 1,20,000 से बढ़ाकर 1,80,000 हजार रुपये की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपये मासिक पूरे देश में सर्वाधिक की गई है।