बनियानी शिव मंदिर की 28 एकड़ कृषि भूमि की बोली 28 सितंबर कोः डीसी

बनियानी शिव मंदिर की 28 एकड़ कृषि भूमि की बोली 28 सितंबर कोः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। गांव बनियानी स्थित शिव मंदिर की करीब 28 एकड़ कृषि योग्य भूमि छह माह के लिए कृषि कार्य हेतु ठेके पर दी जाएगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इसके लिए बोली 28 सितंबर को सुबह 11 बजे शिव मंदिर परिसर में होगी। इच्छुक बोलीदाता इसमें भाग ले सकते हैं। बोली में शामिल होने से पहले ₹50 हजार की धरोहर राशि नकद अनुविभागीय अधिकारी (पंचायत), रोहतक के पास जमा करानी होगी। सफल बोलीदाता को शेष बोली राशि भी मौके पर जमा करनी होगी। बोली की सभी शर्तें मौके पर पढ़कर सुनाई जाएंगी।