अश्वनी शर्मा होंगे 10 फरवरी को लुधियाना में कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु

फूंकेंगे नया जोश 

अश्वनी शर्मा होंगे 10 फरवरी को लुधियाना में कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जिला भाजपा की तरफ से आयोजित “कार्यकर्ता मिलन समारोह” में कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होंगे I यह “कार्यकर्ता मिलन समारोह” कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की अध्यक्षता में आज लुधियाना के गुरु नानक भवन में 10 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है I

जतिंदर मित्तल ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपनी लुधियाना फेरी के दौरान सबसे पहले डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर मालायार्पण करेंगे I तत्पश्चात अश्वनी शर्मा पूरा दिन जिला पदाधिकारियों, कोर ग्रुप के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं से बारी-बारी मुलाकात करेंगे I इसके अतिरिक्त वह भाजपा व जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेताओं से मुलकात करेंगे I इसके पश्चात अश्वनी शर्मा शाम 3 बजे गुरु नानक देव भवन, फिरोजपुर रोड, लुधियाना में भाजपा के कार्यकर्ताओ से रू-ब-रू होंगे व जिले में भाजपा की सक्रियता बढ़ाने संबंधी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे I 

मित्तल ने बताया कि अश्वनी शर्मा का लुधियाना दौरा यहाँ के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरेगा I