विधि विभाग के छात्र आशीष का रीजनल रूरल बैंक में बतौर लीगल मैनेजर चयन

विधि विभाग के छात्र आशीष का रीजनल रूरल बैंक में बतौर लीगल मैनेजर चयन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग के पूर्व छात्र आशीष का चयन रीजनल रूरल बैंक में लीगल मैनेजर के पद पर हुआ है। उनका चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। विधि विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आशीष को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।