एसपी के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर यात्रियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक
रोहतक, गिरीश सैनी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नया बस स्टैंड, रोहतक पर यात्रियों को नशे का सेवन न करने, इससे होने वाले नुकसान बारे जागरूक किया गया है। नशा मुक्ति टीम ने यात्रियों को बताया कि ड्रग्स इंसान के मानसिक व शारीरिक स्थिति को बदल कर शरीर को अंदर से खोखला कर देते हैं। ड्रग्स के ओवरडोज से मौत भी हो सकती है।
टीम ने बताया कि खास तौर से युवा वर्ग में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर करने के साथ ही विभिन्न अपराधों को भी जन्म देता है। उन्होंने आमजन से हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खुद भी नशा रूपी सामाजिक बुराई से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

Girish Saini 

