उपायुक्त के निर्देशानुसार समाधान शिविरों में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को निपटारे के निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार मुख्यालय स्तर पर समाधान शिविर में नगराधीश अंकित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के तुरंत निपटारे के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सांपला में एसडीएम उत्सव आनंद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में चार शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। महम में एसडीएम विपिन कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा करवाएं ताकि इन शिकायतों का स्थाई समाधान हो सके।

Girish Saini 

