पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटानी का निधन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व सीएम नायब सिंह सैनी सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि।

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटानी का निधन

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ मंगल सेन के गुरूग्राम निवासी भतीजे अरविंद भूटानी का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। लगभग दो साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित अरविंद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने गहरा शोक जताया है।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, ओ.पी. धनखड़ व प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कोषाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया, विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन, हिंदू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्याम कपूर, पूर्व अध्यक्ष राजेश सहगल व सुदर्शन धींगड़ा, सतीश कत्याल, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष बजाज, गिरीश सैनी सहित राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अरविंद भूटानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि आपातकाल के दौरान जब डॉ मंगल सेन करनाल जेल में बंद थे, तब उनके भतीजे अरविंद ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के आपातकाल विरोधी आंदोलन में भाग लिया था और जेल भी गए थे।