सप्तक कल्चरल सोसाइटी के कलाकार हुए सम्मानित

सप्तक कल्चरल सोसाइटी के कलाकार हुए सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। कला संस्कृति के सारथी संस्था, गुरुग्राम द्वारा हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा के नामचीन कलाकार, नाट्य निर्देशक, संगीतज्ञ आदि शामिल हुए। इस दौरान गायत्री विजय द्वारा निर्देशित महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।

कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिये किए जा रहे ये सेवा कार्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि वे विलुप्त होती कलाओं, और जमीन से जुड़े कलाकारों के सम्मान के लिये हमेशा प्रयत्न करते रहेंगे और वृद्ध कलाकारों की पेंशन भी जल्द ही उनको दिलवाएंगे।

इस दौरान सप्तक कल्चरल सोसाइटी, रोहतक के कलाकारों को भी पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नाट्य निर्देशक और कला परिषद के पूर्व उप निदेशक विश्व दीपक त्रिखा, अविनाश सैनी, सुभाष नगाड़ा, रंगकर्मी मोहनकांत, हर्ष कुमार, साहित्यकार अशोक बत्रा, कवि मदन साहनी, अनिल बंसल, मंजू शर्मा, सविता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।