मिट्टी कला के कारीगर बोर्ड में कराएं पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभः मिट्टी कला बोर्ड चेयरमैन

मिट्टी कला के कारीगर बोर्ड में कराएं पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभः मिट्टी कला बोर्ड चेयरमैन

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप प्रजापति ने वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मिट्टी कला से जुड़े कारीगरों से बोर्ड में पंजीकरण करवाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कुम्हार और पारंपरिक मिट्टी उत्पाद बनाने वाले शिल्पकार पंजीकरण के लिए अपने कार्य, कार्यक्षेत्र और उत्पादों की जानकारी बोर्ड के ई-मेल पर भेजें। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सकेगा।

प्रजापति ने बताया कि बोर्ड पंजीकृत कारीगरों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और खुले बाजार में अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास करेगा। इससे पारंपरिक मिट्टी कला को प्रोत्साहन मिलने के साथ कारीगरों के रोजगार और आय में वृद्धि होगी।