अर्पण के दिव्यांग बच्चों ने मनाया देश की आजादी का उत्सव

अर्पण के दिव्यांग बच्चों ने मनाया देश की आजादी का उत्सव

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव देवेंद्र चहल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर संस्थान परिसर में तिरंगा झंडा फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इससे पहले सुबह दिव्यांग बच्चों ने संस्थान परिसर में प्रभात फेरी निकाली। ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर कविता और नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों ने मिलकर संस्था परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद बच्चों को फलाहार और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।