कंसाला आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला 14 सितंबर कोः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। गांव कंसाला स्थित राजकीय आईटीआई में 14 सितंबर को सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ उद्योगों में व्यावहारिक कार्य सीखने का अवसर देती है, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत प्रतिष्ठानों में 2.5 से 15 प्रतिशत तक अप्रेंटिस नियोजित करने का प्रावधान है।

Girish Saini 

