नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में दाखिले के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदनः उपायुक्त
जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रोहतक, गिरीश सैनी। जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित पूर्ण आवासीय विद्यालय हैं। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भोजन, आवास, पुस्तकालय, खेलकूद और अन्य शैक्षिक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश लिंक cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 है। आवेदन के लिए विद्यार्थी का फोटो और विद्यार्थी व अभिभावक के हस्ताक्षर तैयार रखना होगा। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बच्चों का समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है।

Girish Saini 

