आईएचटीएम में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विवि प्रशासन ने इस संबंध में प्रवेश सूचना जारी की है।
आईएचटीएम में बीएचएमसीटी (4 वर्षीय), बीटीटीएम, एमएचएमसीटी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) तथा बीबीए (हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट) पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। विवि द्वारा 7 से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे तक जमा किए जा सकेंगे, जबकि मेरिट सूची और काउंसलिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
Girish Saini 

