स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन 30 सितंबर तक, 2500 रुपये शुल्क तयः आरटीए सचिव

स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन 30 सितंबर तक, 2500 रुपये शुल्क तयः आरटीए सचिव

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा परिवहन विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत स्टेज कैरिज परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) रोहतक के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि परमिट के इच्छुक आवेदक 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क हेड ऑफ अकाउंट 0041-00-101-51-51 में ई-चालान के माध्यम से जमा करवाना होगा। शुल्क जमा करने के बाद आवेदक फॉर्म एचआर-22 और प्रोफार्मा-1 के साथ आवेदन जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रोहतक के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा में शुल्क और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करवाने की अपील की।