मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन 17 अगस्त सेः एडीसी

मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन 17 अगस्त सेः एडीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों से 17 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटी/एसएनटी टपरीवास, पिछड़ा वर्ग (ए एवं बी) तथा अन्य समुदायों के ऐसे विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी नजदीकी सीएससी/सरल केंद्र या saralharyana.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01262-269842 पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट एवं स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां अपलोड कर समय रहते आवेदन करें।