एमडीयू में पीएचडी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 12 नवंबर तक
साक्षात्कार 16-17 नवंबर को, 18 को जारी होगी मेरिट सूची
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के पीएचडी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि आवेदन फॉर्म में त्रुटियों का सुधार 13 नवंबर को किया जा सकेगा। प्रवेश के लिए साक्षात्कार 16 और 17 नवंबर को होंगे, जबकि मेरिट सूची 18 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश काउंसलिंग 19 नवंबर को होगी और चयनित अभ्यर्थियों को 20 नवंबर तक फीस जमा करानी होगी।
काउंसलिंग के बाद रिक्त रहने वाली सीटों की सूची 23 नवंबर को जारी होगी। इन सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग 25 नवंबर को होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 26 नवंबर तक फीस जमा करानी होगी।

Girish Saini

