सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए आवेदन 2 दिसंबर तकः उपायुक्त

छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 150 सीटें उपलब्ध, प्रवेश परीक्षा की मेरिट से मिलेगा दाखिला

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए आवेदन 2 दिसंबर तकः उपायुक्त

रोहतक, गिरीश सैनी। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 दिसंबर 2026 तक एनटीए की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में 120 और नौवीं में 30 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें छात्राओं के लिए क्रमशः 12 और 4 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।

छठी कक्षा की परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें 125 प्रश्न होंगे, जबकि नौवीं की परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाएं ओएमआर आधारित होंगी।

छठी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 तथा नौवीं के लिए 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना अनिवार्य है। सीटों में एससी, एसटी, ओबीसी और रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए निर्धारित आरक्षण भी लागू रहेगा।