अनुष्का बनी किशोरी ऑफ द ईयर

अनुष्का बनी किशोरी ऑफ द ईयर

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे ब्रिगेडियर एम .एस हुड्डा ने अकादमिक एवं साहपाठ्याचार्य गतिविधियों में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित किया।

प्राचार्या डॉ .रश्मि लोहचब ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अध्यात्म को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का सुझाव दिया। अनुष्का को किशोरी ऑफ द ईयर चुना गया। मंच संचालन डॉ अनीता गुलिया ने किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।