डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के डेंटल कॉलेज में शनिवार को एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बीडीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
बतौर मुख्य अतिथि, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. संजय सिंह ने रैगिंग के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रैगिंग एक गंभीर अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे रैगिंग के खिलाफ जागरूक रहें और इसके खिलाफ लड़ने में अपना योगदान दें।
प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने रैगिंग पर अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को इसके खिलाफ जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रैगिंग की सामाजिक बुराई के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा।
इस दौरान रैगिंग के खिलाफ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने रैगिंग के खिलाफ प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसके खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. मंजुनाथ, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. शशि बाला, डॉ. हरनीत सिंह, डॉ. विपुल, डॉ. अंबिका, डॉ. आदर्श, डॉ. रितु नामदेव सहित सीनियर रेजिडेंट्स, पीजी छात्र व बीडीएस छात्र मौजूद रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Girish Saini 

