वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व जैसी मूल्यवान क्षमताओं का भी विकास करते हैं। उन्होंने विवि कर्मियों का आह्वान किया कि वे खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल मल्होत्रा ने डॉ. कृष्णकांत का स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान संघ के पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक व राज कुमार शर्मा, तथा संयुक्त सचिव दीपक सैनी सहित कर्मचारी, खेल अधिकारी, प्रशिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।