कन्या गुरुकुल, खानपुर कलां का वार्षिक समारोह 7 फरवरी को

कन्या गुरुकुल, खानपुर कलां का वार्षिक समारोह 7 फरवरी को

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्राचार्या सुमिता सिंह ने बताया कि इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की से पद्मश्री आचार्या सुकामा शिरकत करेंगी। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश करेंगी।

 

प्राचार्या सुमिता सिंह ने बताया कि इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शिक्षण तथा पाठ्येतर क्रियाकलापों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। छात्राओं द्वारा इस अवसर पर देश की शिक्षा, संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

यह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महिला विश्वविद्यालय के संस्कारम सभागार में प्रातः 11.30 बजे से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शुरुआत वर्ष 1936 में भगत फूल सिंह द्वारा की गई थी।