इंटर कॉलेज महिला तैराकी प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की अनिष्का ने जीता रजत
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिष्का ने अंतर-महाविद्यालय महिला तैराकी प्रतियोगिता 2026-27 में रजत पदक हासिल किया। एमडीयू खेल परिसर में आयोजित 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में अनिष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सहित शिक्षकों मौसम, मीनाक्षी और डॉ. मोहित ने भी अनिष्का को शुभकामनाएं दी।

Girish Saini 

