डीसी ऑफिस कर्मचारी संघ के महासचिव बने अनिल रूहल

डीसी ऑफिस कर्मचारी संघ के महासचिव बने अनिल रूहल

हिसार, गिरीश सैनी। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की एक बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई, जिसमें उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत अनिल रूहल को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।

अपने चयन पर अनिल ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रयास करेंगे। जीजेयू के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रेस सचिव व क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी, हिसार के उप प्रधान मुकेश तंवर सहित अन्य कर्मचारियों ने अनिल को महासचिव बनने पर बधाई दी।