एएनसी टीम ने अवैध हथियार सहित युवक दबोचा

एएनसी टीम ने अवैध हथियार सहित युवक दबोचा

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ टीम ने आईएमटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रवण निवासी गांव आसौधा, हाल निवासी ओमैक्स सिटी, रोहतक के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने नान्दल भवन चौक के पास गश्त के दौरान मिली सूचना पर मस्तनाथ नगर से शक के आधार पर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना आईएमटी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।