नैतिक सिद्धांतों, पेशेवर व्यवहार और मरीजों के अधिकारों की रक्षा की जानकारी देता है एथिक्स कोर्सः डॉ. आरती

250 पीजी छात्रों ने लिया एथिक्स एवं बायोएथिक्स का प्रशिक्षण।

नैतिक सिद्धांतों, पेशेवर व्यवहार और मरीजों के अधिकारों की रक्षा की जानकारी देता है एथिक्स कोर्सः डॉ. आरती

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि में जारी यूएचएस कोर्स ऑफ एथिक्स इंक्लूडिंग बायोएथिक्स शनिवार को संपन्न हुआ। इस कोर्स का उद्देश्य पीजी छात्रों को नैतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें अपने चिकित्सकीय पेशे में एथिकल प्रैक्टिस अपनाने के लिए सक्षम बनाना था।

कोर्स संयोजक डॉ आरती ने बताया कि इस कोर्स में लगभग 250 पीजी छात्रों ने भाग लिया और अभी तक करीब 750  छात्रों को इसके तहत एथिक्स एवं बायोएथिक्स के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कोर्स में बतौर स्पीकर डॉ सविता वर्मा, डॉ जितेंद्र जाखड़, डॉ रीतू हुड्डा, डॉ बीना और डॉ कमल सिंह ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।

डॉ आरती ने कहा कि ये कोर्स छात्रों को नैतिक सिद्धांतों, पेशेवर व्यवहार और मरीजों के अधिकारों की रक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों पर गहन जानकारी देता है। उन्होंने कहा कि एथिक्स और बायोएथिक्स का ज्ञान छात्रों को अपने पेशेवर जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करने के साथ ही मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने में सहायक होता है।

इस दौरान डॉ सविता वर्मा, डॉ जितेंद्र जाखड़, डॉ रीतू हुड्डा, डॉ बीना और डॉ कमल सिंह सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।