कला के साथ-साथ ब्रांडिंग भी जरूरी है कलाकारों के लिएः इशिता

आर्टवर्क पैकेजिंग और पर्सनल ब्रांडिंग विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

कला के साथ-साथ ब्रांडिंग भी जरूरी है कलाकारों के लिएः इशिता

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के दृश्य कला विभाग में आर्टवर्क पैकेजिंग और पर्सनल ब्रांडिंग विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों को कला के साथ उसकी पेशेवर प्रस्तुति और मार्केटिंग के गुर सिखाए गए।

मुख्य वक्ता इशिता सिंगला ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल अच्छी पेंटिंग बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से प्रस्तुत करना और अपनी अलग पहचान बनाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कलाकार अपनी कलाकृतियों की पैकेजिंग इस तरह करें कि वह सुरक्षित होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगे।

उन्होंने विद्यार्थियों को लोगो डिजाइन, सिग्नेचर स्टाइल विकसित करने, सोशल मीडिया पर अपनी पहचान मजबूत करने और आर्टवर्क की प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन के तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि मजबूत पर्सनल ब्रांडिंग कलाकार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।