ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 9 मार्च से
रोहतक, गिरीश सैनी। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैंपियनशिप का आयोजन एमडीयू के खेल परिसर स्थित डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में 9 से 13 मार्च तक किया जाएगा। एमडीयू की खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. सोम नाथ सचदेवा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उद्घाटन समारोह 9 मार्च को प्रातः 10 बजे शुरू होगा, जिसमें टीमों का परिचय, ध्वजारोहण और पेंचक सिलाट का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Girish Saini 

