अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम टीम का चयन ट्रायल 11 जनवरी को अंबाला मेः उपायुक्त अजय कुमार

अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम टीम का चयन ट्रायल 11 जनवरी को अंबाला मेः उपायुक्त अजय कुमार

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम (पुरूष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 से 15 फरवरी 2024 तक पटना में करवाया जायेगा। इससे पूर्व कैरम (पुरूष व महिला) की हरियाणा राज्य की पुरुष व महिला टीम का चयन अंबाला स्थित वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 11 जनवरी 2024 को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जायें कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। कर्मचारी-अधिकारी अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि 11 जनवरी को सुबह 10.00 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।