महाकुंभ के अवसर पर निकलने वाली 34वीं विशाल शोभा यात्रा में मां गंगा पालकी के दर्शन करेंगे भगतों को निहाल

तैयारियां संपूर्ण, 10 मार्च को निकलेगी 34वीं विशाल शोभायात्रा

महाकुंभ के अवसर पर निकलने वाली 34वीं विशाल शोभा यात्रा में मां गंगा पालकी के दर्शन करेंगे भगतों को निहाल

लुधियाना: महाकुंभ के अवसर पर निकलने वाली 34वीं विशाल शोभायात्रा में सोने चांदी के रथ पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन  व मां गंगा पालकी के दर्शन यहां पूरे लुधियाना वासियों को होंगे। वहीँ गंगोत्री से लाए गंगा जल के छीटें भक्तों को देकर उन्हें महाकुंभ के स्नान की प्राप्ति का लाभ भी मिलेगा। 

उक्त शब्द शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा ने विशाल शोभा यात्रा की अंतिम तैयारियों का जायजा लेते हुए कहे।चेयरमैन चरणजीत भार्गव ने कहा कि "आओ भोलेनाथ तरस गए नयना" जयघोष के साथ महानगर वासी शोभायात्रा  का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीँ शिव भगतों द्वारा 500 से अधिक लंगर  भंडारे लगाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान भोलेनाथ का रथ, गणपति महाराज जी का रथ और बाला जी  का रथ होगा जिसके दर्शन कर भक्त लोग अपना जीवन सफल करेंगे। उन्होंने कहा कि घंटा घर चौंक, मातारानी चौंक, संगलावला शिवाला में तीनों रथो की महाआरती की जाएगी जो कि देखने योग्य होगी। अश्वनी महाजन  ने कहा कि यह शोभायात्रा गऊघाट मंदिर से सुबह 9 बजे आरंभ होकर12 बजे दरेसी पहुंचेगी। दरेसी से  ये यात्रा भव्य रूप लेकर दोपहर ३ बजे आरम्भ होगी जो प्रताप बाजार, माता रानी चौक, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, निक्कमाल चौक, ख्वाजा कोठी चौक से होती हुई संगळा वाला शिवाला वापिस गऊघाट स्थित शिव मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी।

इस अवसर पर अमित गुप्ता, पवन मल्होत्रा, बलदेव शर्मा, महेंद्र, काला वशिष्ठ, दिलीप साहनी, अनिश गर्ग, विवेक गर्ग आदि उपस्थित हुए।