बिजली सर्कल के सभी 172 गांव जल्द होंगे जगमगः डीसी सचिन गुप्ता

चिन्हित गांवों में लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए।

बिजली सर्कल के सभी 172 गांव जल्द होंगे जगमगः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना हरियाणा में ग्रामीण विकास और बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी गांवों म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत शीघ्र कवर किए जाये। वर्तमान में बिजली सर्कल के 172 गांवों में से 144 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है तथा अन्य गांवों को जगमग करने की प्रक्रिया जारी है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करने की पहल की है।

उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी फिलहाल इन 8 गांवों को जगमग करने पर फोकस करें तथा शेष 15 गांवों में भी इस योजना को लागू करने की योजना बनायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला को 33 केवी पॉवर सब स्टेशन भी अलॉट किया गया है। उन्होंने इस सब स्टेशन की जगह चिन्हित करने के लिए विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के अधिकारियों से तालमेल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें तथा कर्मचारियों को अपने घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए विभागाध्यक्षों को पत्राचार करें। बैठक में अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, रामेंद्र मलिक व अनिल नागर आदि मौजूद रहे।