अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 27 जुलाई से
रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोहतक द्वारा 27 जुलाई से विभिन्न चरणों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रथम चरण के स्कूल सदस्यता अभियान की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।
इस अभियान को लेकर रोहतक विभाग द्वारा विभाग सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से संबंध जरूरी बातों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां, अभियान के संयोजक विकास, स्कूल सदस्यता अभियान की संयोजक तन्नू पूनिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक रमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Girish Saini 

