इंटर कॉलेज जूडो में हिंदू कॉलेज के अजय ने जीता स्वर्ण

इंटर कॉलेज जूडो में हिंदू कॉलेज के अजय ने जीता स्वर्ण

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज के छात्र अजय ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वूमेन, रोहतक द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप ने बताया कि अजय ने 73 किलोग्राम से कम भारवर्ग श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ये पदक जीता। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विजेता छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राध्यापिका डॉ. रश्मि छाबड़ा एवं ललिता ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को बधाई दी।