दूसरी बार भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर अजय बंसल का किया अभिनंदन
रोहतक, गिरीश सैनी। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बंसल को दूसरी बार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर स्थानीय नई अनाज मंडी में व्यापारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया।
भाजपा नेता हरिओम मित्तल भाली ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बंसल ने अपने पूर्व कार्यकाल में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कुशल कार्यशैली का परिचय दिया। उनके कोषाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा के महत्वपूर्ण चुनाव भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उपस्थित व्यापारियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अजय बंसल जी को दोबारा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।
Girish Saini 

