उद्योगों का भविष्य बदल रहा एआई, एमडीयू में विद्यार्थियों को बताए व्यावहारिक अनुप्रयोग
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडस्ट्री में इसके अनुप्रयोग विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।
मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्योगों में एआई की बढ़ती भूमिका, व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई को केवल तकनीक के रूप में समझने के बजाय इसे नवाचार और औद्योगिक समस्याओं के समाधान से जोड़ना जरूरी है।
इस दौरान डॉ. मीना, डॉ. रविंदर, डॉ. दीपक छाबड़ा, डॉ. नेहा खुराना, पिंकी, कविता और सुमित मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से एआई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद भी किया।

Girish Saini 

