स्कूलों में एआईऔर डिजिटल तकनीक का बढ़े प्रभावी इस्तेमालः एडीसी नरेंद्र कुमार

विद्यालय प्रमुखों को शैक्षणिक गुणवत्ता, समावेशी शिक्षा और बेहतर प्रबंधन पर दिया जोर

स्कूलों में एआईऔर डिजिटल तकनीक का बढ़े प्रभावी इस्तेमालः एडीसी नरेंद्र कुमार

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं समग्र शिक्षा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने विद्यालय प्रमुखों से शैक्षणिक नेतृत्व मजबूत करने और दक्षता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सीखने के स्तर में सुधार लाने में विद्यालय प्रमुखों की अहम भूमिका है।

एडीसी नरेंद्र कुमार ने भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा समग्र शिक्षा के तहत सत्र 2026-27 के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय भवनों के रखरखाव, यूडीआईएसई, अनुदान राशि के उचित उपयोग, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और समावेशी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी बनाने तथा सीखे गए कौशल को विद्यालयों में लागू करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा और सहायक परियोजना समन्वयक मनोज मौजूद रहे।