पशु छोड़ने को लेकर रोहतक नगर निगम व अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर में हुआ इकरारनामा

पशु छोड़ने को लेकर रोहतक नगर निगम व अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर में हुआ इकरारनामा

रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर के पदाधिकारियो के साथ आयोजित एक बैठक में अखिल भारतीय गौशाला पहरावर के साथ नगर निगम क्षेत्र से बेसहारा पशुओ को पकड़वाकर छोड़ने के लिए इकरारनामा किया गया, ताकि रोहतक शहर को जल्द से जल्द आवारा पशु मुक्त घोषित किया जा सके।

निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम की स्वयं की गौशाला में वर्तमान में पशुओ को रखने की क्षमता नहीं है तथा आवारा पशुओ को पकड़ा जाना अति आवश्यक है, क्योंकि आवारा पशुओ से दुर्घटना होने की संभावना रहती है और आमजन को भी असुविधा होती हैं। अब नगर निगम द्वारा एख विशेष अभियान चलाकर शहर से बेसहारा पशुओ को पकड़वाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पशुओं को गौशाला में छोड़ते समय उनकी टैगिंग भी करवाई जायेगी तथा उनका पूर्ण रिकार्ड रखा जाएगा। निगम द्वारा छोड़े गए पशुओ की देख-रेख एवं चारा आदि के प्रबंध के लिए नगर निगम, रोहतक के सदन की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर को नगर निगम द्वारा 35 रूपये प्रति पशु प्रतिदिन के हिसाब से अदायगी की जायेगी। इस बैठकमें निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, सहायक अभियंता सत्यव्रत, पार्षद प्रवीन कौशिक सहित अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर से नरेश शर्मा, प्रहलाद, नीरज कौशिक मौजूद रहे।