टेंडर खत्म होने के बाद नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था

टेंडर खत्म होने के बाद नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था

रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि घर-घर से कूड़ा उठान के कार्य का टेंडर गत 30 जून को समाप्त हो गया है। फिलहाल कूड़ा उठवाने के लिए नगर निगम द्वारा तीन माह के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, जो 4 जुलाई 2025 को खोले जाएंगे और नियमानुसार एजेंसी को कार्य अलॉट किया जायेगा।

उक्त कार्य अलॉट किए जाने तक नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कूड़ा उठान के लिए 15 अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्राली संसाधन लगाए गए हैं। साथ ही, इसके लिए पूर्व में कार्य कर रही एजेन्सियों द्वारा भी संसाधन लगाए जा रहे हैं। निगमायुक्त ने बताया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान का कार्य करवाया जाएगा।

निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों से समयबद्ध कूड़ा उठान का कार्य सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।