एडवोकेट प्रदीप सैनी सर्वसम्मति से सुखपुरा सैनी धर्मशाला के प्रधान बने

एडवोकेट प्रदीप सैनी सर्वसम्मति से सुखपुरा सैनी धर्मशाला के प्रधान बने

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सुखपुरा स्थित सैनी धर्मशाला (माता वाली गली) की आम सभा की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को सेवानिवृत गार्डन सुपरवाइजर जगदीश सैनी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में युवा भाजपा नेता, एडवोकेट प्रदीप सैनी को सर्वसम्मति से धर्मशाला के प्रधान पद के लिए चुना गया। 

इसके अलावा सतीश सैनी को सचिव, शिव कुमार को कोषाध्यक्ष, सतीश दहिया को उप प्रधान तथा शुभम सैनी को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान समाजसेवी बुधराम सैनी, भाजपा नेता जगदीश सैनी, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, बलवंत सैनी व सतबीर सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। एडवोकेट प्रदीप सैनी ने इस जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।